उत्तराखंड

अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम ने चलाया विशेष अभियान..

अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम ने चलाया विशेष अभियान..

14 प्रतिष्ठानों के चालान काटकर पांच हजार का अर्थदंड वसूला..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्रांतर्गत रुद्रप्रयाग में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न व्यापारियों द्वारा फुटपाथ व नालियों के ऊपर रखे गए सामान को हटाया गया। साथ ही चालान की कार्यवाही भी की गई।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील ने बताया कि जिलाधिकारी ने बीते दिनों नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया था। साथ ही नगर क्षेत्र में हो रहे किसी भी तरह के अतिक्रमण पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी की अगुवाई वाली टीम में राजस्व विभाग व नगर पालिका ने सघन अभियान में नगर क्षेत्र के अंतर्गत नाली एवं फुटपाथ के ऊपर फड़-फेरी व्यवसायियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा रखे गए सामग्रियों को हटाया गया।

 

साथ ही चालान की कार्यवाही की गई। चालान कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान कुल 14 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए तथा पांच हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top