Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शासन ने दिए देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश..

शासन ने दिए देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में शासन ने दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है।हालांकि अभी लिखित आदेश नहीं जारी हुए हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून दुग्ध संघ के दो पूर्व अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है।हालांकि अभी लिखित आदेश नहीं जारी हुए हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून दुग्ध संघ के दो पूर्व अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी।

मामले में विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक जांच कर विजिलेंस ने विस्तृत जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। जिस पर शासन ने अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top