उत्तराखंड

अमेरिका में कोरोना वायरस से 800000 से पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, अब तक 5 करोड़ मामले दर्ज..

अमेरिका में कोरोना वायरस से 800000 से पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, अब तक 5 करोड़ मामले दर्ज..

 

देश-विदेश: अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत का कुल आंकड़ा 800,000 से अधिक हो गया हैं। ये संख्या दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक है। इसके अलावा यहां सोमवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। बिना वैक्सीन लगवाए लोगों और बुजुर्गों में मौत की दर बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में पिछले साल के मुकाबले और अधिक मौत दर्ज होंगी। देश में एक बार फिर मौत का आंकड़ा खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है।

 

आपको बता दे कि पिछली 100,000 मौतें महज 11 हफ्तों में हुई हैं, जो पिछली सर्दियों के मुकाबले अधिक है। जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में महामारी विज्ञानी डॉक्टर केरी एल्थॉफ ने कहा, ‘हम जो बीमारी की लहरें देख रहे हैं, वह तब तक जारी रहेंगी जब तक कि जनसंख्या में उचित स्तर में हर्ड इम्युनिटी ना आ जाए, जिससे बीमारी को रोका जा सकता है। हम अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत वाशिंगटन के सिएटल में दर्ज की गई थी, जिसे 650 दिन से अधिक हो गए हैं। लेकिन अब भी हालात नियंत्रित नहीं हो सके।

 

तीन वैक्सीन को मिली मंजूरी..

फाइजर वैक्सीन को सबसे पहले अमेरिका में मंजूरी मिली थी। इसे लोगों को पिछली सर्दियों से लगाया जा रहा है। तब करीब 300,000 से अधिक मौत दर्ज की गई थीं। इसी साल अप्रैल में दो और वैक्सीन- मॉडर्ना और सिंगल-डोज जॉनसन एंड जॉनसन को मंजूरी दी गई। तीनों वैक्सीन सभी उम्र के वयस्कों को लगाई जा रही है। 800,000 का ये आंकड़ा बोस्टन या वाशिंगटन डीसी जैसे शहरों की कुल आबादी से भी अधिक है। हैरानी की बात ये है कि महामारी में मरने वाले अमेरिकी लोगों की संख्या दूसरे विश्व युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकियों से दोगुनी है।

 

ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश..

अमेरिका में मरने वालों की संख्या किसी भी अन्य देश से कहीं अधिक है। दुनिया में कोरोना वायरस से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील है। जहां 616,000 से अधिक मौत हुई हैं। तीसरे स्थान पर भारत है, यहां 475,000 से अधिक मौत हुई हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों के वैक्सीन नहीं लगवाने के चलते मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फाउची का कहना हैं कि नया ओमीक्रॉन वेरिएंट अमेरिका में फैलने वाला मुख्य वेरिएंट बन सकता है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top