उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी..

चारधाम यात्रा में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी..

 

 

 

 

 

 

बरसाती मौसम को देखते हुए पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी हैं। बता दे कि प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

 

उत्तराखंड: बरसाती मौसम को देखते हुए पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी हैं। बता दे कि प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने साथ गर्म कपड़े लेकर चलें।

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना हैं कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बद्रीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं।

उनका कहना हैं कि 95 हजार हेमकुंड साहिब के यात्रियों को भी जोड़ दिया जाए तो अब तक 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान पहुंच चुके हैं। उन्होंने यात्रा के मद्देनजर पर्यटन विकास परिषद परिसर में बने चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। जिसमें उनका कहना हैं कि यात्रियों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी धामों में नजर आ रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top