Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक..

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक..

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक..

 

रुद्रप्रयाग: सीयूईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को परीक्षा की जानकारी दी। साथ ही परीक्षा को लेकर विद्यालयों में संवाद भी किया गया।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो महावीर सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित समिति जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर है। पहले दिन चार सदस्यीय टीम ने राइंका रुद्रप्रयाग, राइंका अगस्त्यमुनि में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी दी।

राइंका रुद्रप्रयाग में हुए कार्यक्रम में राइंका रुद्रप्रयाग, राबाइंका रुद्रप्रयाग, अनूप मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राइंका खांकरा, सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रप्रयाग, गुरुराम राय इंटर कॉलेज तिलनी के छात्रों तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके सवालों का जवाब भी दिए।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने बताया कि उनके साथ विश्वविद्यालय से डॉ गंभीर कठैत, डॉ वरुण बर्थवाल, डॉ कपिल पंवार को रुद्रप्रयाग जनपद में प्रचार प्रसार व जागरुकता की जिम्मेदारी दी है। टीम तीन दिनों तक जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रचार प्रसार करेगी।

ताकि हर विद्यार्थी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाई जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट की हर जानकारी मिल सके। समीति ने मुख्य शिक्षा अधिकारी वाईएस चैधरी से भी स्कूलों में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के प्रचार प्रसार के लिए वार्ता की। इस अवसर पर प्रधानचार्य एस भदौरिया, शिक्षक डीपी कोठारी, बीएस रावत, हेमंत बुटोला, मीनाक्षी सिलवाल, सुरेश चंद्र, बीएस जेठुरी हरेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, जीत सिंह नेगी समेत छात्र छात्राएं मौजूद थी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top