Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

जल्द ही बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स का क्लिनिकल ट्रायल..

जल्द ही बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स का क्लिनिकल ट्रायल..

देश-विदेश: सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपने दूसरे वैक्सीन कोवोवैक्स का बच्चों पर परीक्षण की तैयारी कर रहा हैं। जिसके लिए सीरम जल्द ही भारत के ड्रग कंट्रोलर के पास आवेदन कर सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोवोवैक्स का 18 प्लस के लोगों को तीसरे फेज का ट्रायल 18 जून को शुरू हुआ था। इस वैक्सीन का विकास सीरम यूएस की कंपनी नोवावैक्स इंक के साथ मिलकर कर रहा हैं।

 

आपको बता दे कि कोवोवैक्स दूसरी Covid-19 वैक्सीन है, जिसे पुणे स्थित SII में विकसित और निर्मित किया जा रहा हैं। इससे पहले कंपनी ने कोविशील्ड वैक्सीन बाजार में उतारी हैं। जिसका भारत में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा हैं। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि एक नया मुकाम हासिल किया हैं। इस सप्ताह हमने कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित एक कोविड -19 वैक्सीन) का अपना पहला बैच शुरू किया। पुणे में हमारे कारखाने में निर्मित कोवोवैक्स के पहले बैच को देखने के लिए उत्साहित हूं।

 

उनका कहना हैं कि इस टीके में 18 साल से कम उम्र की हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता हैं। पूनावाला ने पहले भी ट्वीट किया था कि उन्हें इस साल सितंबर तक कोवोवैक्स लॉन्च करने की उम्मीद है। बता दें कि सीरम ने जो पहली वैक्सीन बनायी है, वह एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ तकनीकी सहयोग के साथ बनायी गयी है।

 

इससे पहले, यूएस-आधारित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी नोवावैक्स का एक बयान आया था कि जिसमें कहा गया था कि कंपनी अपना वैक्सीन सबसे पहले निम्न और मध्यम आय वाले देशों को उपलब्ध करायेगी. कंपनी ने सीरम के साथ इसके लिए एक लाइसेंस समझौता भी किया है. सीरम के के अधिकारियों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शुरू में वे 12-18 आयु वर्ग में और फिर 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में कोवोवैक्स वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण के लिए आवेदन करेंगे।

 

 

अब तक लगाये गये 31 करोड़ से ज्याद टीके..

शनिवार की सुबह सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश भर में अब तक 31.5 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक दिन में 61.19 लाख वैक्सीन के डोज लगाये गये हैं. आज देश भर में 50 हजार से कम कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं, लेकिन एक दिन में मौत का आंकड़ा एक हजार के पार है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top