उत्तराखंड

भेषज ने किया 25 हजार औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण..

भेषज ने किया 25 हजार औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण..

भेषज विकास संघ की संचालक मंडल की बैठक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ की संचालक मंडल की बैठक संघ के नवनिर्मित भवन औद्योगिक क्षेत्र भटवाड़ी सैंण में आहूत की गई, जिसमें नवनिर्मित भवन के उद्घाटन, संघ की वार्षिक बैठक तथा इस वर्षा काल में संघ की नर्सरी से लगभग 25 हजार औषधीय प्रजाति के पौधे निःशुल्क तथा चार हजार पांच सौ औषधीय प्रजाति के पौधे सशुल्क वितरण करवाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावा संघ के सहयोग से भेषज विकास इकाई ने लगभग 17 हजार बड़ी इलायची के पौधे भी जनपद में किसानों को निःशुल्क वितरण किए तथा आज तक की वार्षिक प्रगति एवं आय-व्यय पर विचार करते हुए सहमति प्रदान की।

 

संचालक मंडल की बैठक संघ के अध्यक्ष कपूर सिंह रावत की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस दौरान संचालक मंडल के सभी सदस्यों ने संघ परिसर में लाल चंदन के बीजों का रोपण किया। बैठक में संघ के अध्यक्ष कपूर सिंह रावत, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद थपलियाल, राज्य सरकार द्वारा नामित डायरेक्टर श्रीमती अनुसूया पटवाल, डायरेक्टर श्रीमती निर्मला, संघ के संचालक मुकेश चंद्र, राम सिंह पंवार उपस्थित थे। बैठक का संचालन संघ के प्रबंध निदेशक वाचस्पति सेमवाल ने किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top