उत्तराखंड

कांग्रेस चलाएगी ग्रामीण इलाकों में तीन दिनों तक कार्यक्रम..

एक से तीन अक्टूबर तक मनाई जायेगी गांधी जयंती..

जनता के समक्ष रखे जायेंगे महात्मा गांधी जी के विचार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी गांव-गांव में डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत गांधी जयंती से की जा रही है। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से महात्मा गांधी जी के विचारों को जनता के समक्ष रखा जायेगा और उन्हें कांग्रेस के प्रति प्रेरित किया जायेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 

बता दें कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी ने भी गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है और आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर भाजपा की नाकामियों को रखा जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस की ओर से हर न्याय पंचायत के एक गांव में गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कार्यक्रम शुरू किया जायेगा, जिसका समापन तीन अक्टूबर को किया जायेगा। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि गांधी जी के विचार ”भारत की आत्मा गांव में बसती है” कार्यक्रम के तहत हर न्याय पंचायत के एक गांव में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

एक अक्टूबर को गांव में पहुंचकर ग्रामीणों क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घर भोजन कर रात्रि विश्राम के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की जायेगीे। इसके बाद दूसरे दिन गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया जायेगा और वर्तमान राजनीति में गांधी जी के महत्व पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रमदान भी किया जायेगा। दोहपर में ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोजन किया जाएगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, शिक्षकों के साथ बैठक की जाएगी।

 

साथ ही गांव की महिलाओं के साथ चैपाल का आयोजन भी किया जाएगा। तीन अक्टूबर को गांव में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडे, पम्पलेट और स्टिकर का वितरण भी किया जायेगा और आम जनता को जागरूक किया जायेगा कि युवाओं, बुजुर्गो एवं महिलाआंे का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है।

 

महंगाई, बेरोजगारी से आम जन का जीना मुश्किल हो गया है। बताया कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ जीतराम को न्याय पंचायत अगस्त्यमुनि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक केदारनाथ मनोज रावत को ऊखीमठ ब्लाॅक की दूरस्थ न्याय पंचायत मनसूना के राउलैंक गांव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य कांगे्रस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top