उत्तराखंड

माकपा के सम्मेलन में सरकार की नीतियों का विरोध..

माकपा के सम्मेलन में सरकार की नीतियों का विरोध..

गुप्तकाशी में रैली निकालने के बाद जनसभा का आयोजन..

किसान और मजदूरों का शोषण कर रही केन्द्र सरकार: नेगी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) का छठवां जिला सम्मेलन गुप्तकाशी में आयोजित किया गया। इस मौके पर सम्मेलन के प्रथम सत्र में रैली निकाली गई, जिसके बाद गुप्तकाशी बस अड्डे में एक जनसभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजाराम सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई। जनसभा का संचालन पार्टी जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने किया।

 

पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश के अंदर ऐसी सरकारें बैठी हैं जो देश का रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, एयरपोर्ट तथा सभी सरकारी विभागों को बेचने का काम कर रहे हैं। पूरे देश के किसान और मजदूरों को दबाने के लिए दमन और शोषण करने का काम किया जा रहा है। किसान मजदूरों के खिलाफ चोरी छुपे काले कानून बनाए जा रहे हैं जिसको देश की जनता द्वारा एक वर्ष का विरोध करने के बाद इन काले कानूनों को वापस लेना पड़ा।

 

उन्होंने कहा कि देश के अंदर भोजनमाताएं, आंगनबाड़ी, आशा एवं अन्य कर्मचारी संगठन से जुड़ी महिलाएं बीते पांच सालों से आंदोलन कर रह हैं, मगर सरकार द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब, चुनाव को देखते हुए उन्हें नाम मात्र का मानदेय बढ़ाया गया है, जो एक धोखा है। भोजनमाता, ग्राम प्रहरी, आशा, आंगनबाड़ी को यह सरकार न्यूनतम मानदेय प्रदेश बनने के 20 वर्ष बाद भी नहीं दे रही है जो कि घोर अन्याय है। राज्य सचिव मंडल के सदस्य एवं पूर्व जिपंअ गंगाधर नौटियाल ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।

 

देश की एकता वह अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जब देश के अंदर आजादी का आंदोलन चल रहा था तो शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने कहा था कि कम्युनिस्ट पार्टी को संगठित करो। जबकि आज माकपा को मजबूत करना जरूरी हो गया है। उन्होंने जनसभा में देश के आंदोलनकारी किसानों का आभार जताया। साथ ही जनता से अपील की कि, हमें महान लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जनसभा को पार्टी लोकल कमेटी मंत्री अषाड़ सिंह धिरवाण, पार्टी रुद्रप्रयाग लोकल कमेटी मंत्री नरेंद्र रावत, भरत सिंह भंडारी, भावना रावत, जय सिंह नेगी, दौलत सिंह रावत, विक्रम लाल, धीरज लाल, मदन सिंह रावत आदि ने संबोधित किया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top