Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भारत रखता है वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की अद्वितीय क्षमता..

भारत रखता है वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की अद्वितीय क्षमता..

महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अप्रब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में जी 20 शिखर सम्मेलन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने जी-20 की वर्ष 2023 की थीम वसुधैव कुटुंबकम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कल का भविष्य हैं। प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन 2023 में भारत द्वारा इसकी अध्यक्षता करना स्वयं में बहुत गर्व की बात है और भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की एक अद्वितीय क्षमता रखता है।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर हिमांशु बौड़ाई ने छात्रों को जी-20 के विषय में विस्तार से बताया। जी-20 की अध्यक्षता का क्रम, इसकी कार्यप्रणाली, लीग ऑफ नेशंस, यूएनए जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनों में मनुष्य की प्रवृत्ति संगठनात्मक होती है।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दलीप सिंह बिष्ट ने जी-20 से जुड़े पर्यावरण के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचतत्व में ही भगवान का वास है। पेड़-पौधों, वनों, मिट्टी, नदियों आदि में दैवीय तत्वों को मानने की भारतीय परम्परा को बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं पारंपरिक भावनाओं के कारण हम पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव भट्ट एवं महा संघ अध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी ने जी-20 में भारत द्वारा किए गए पंच प्रण पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपना महत्व बढ़ा रहा है। नेहरू युवा केंद्र ने जी-20 सम्मेलन पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विक्रांत चैधरी ने प्रथम स्थान, नीलम ने द्वितीय स्थान तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में विवेक ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय, संचित नेगी एवं रोशनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान तथा अंकित नेगी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डाॅ जितेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, मुख्य वक्ता गविवि में डीन स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटी एण्ड सोशल साइंस के प्रो हिमांशु बौड़ाई, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र राहुल डबराल, राष्ट्रीय सेवा योजना वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि छाबड़ा, डॉ अंजना फर्स्वाण, डॉ हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ विष्णु कुमार शर्मा, डॉ चंद्रकला नेगी, डॉ ममता भट्ट, डॉ राजेश कुमार, डॉ दीप्ति राणा, डॉ ममता थपलियाल, डॉ तनुजा मौर्य, डॉ मनीषा सिंह, डॉ शशिबाला रावत, डॉ मनीषा डोभाल, डॉ रुचिका कटियार, डॉ दुर्गेश नौटियाल, डॉ प्रकाश फोन्दनी, डॉ सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top