Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वन विभाग और PWD विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश..

सीएम धामी ने वन विभाग और PWD विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश..

 

 

 

 

उत्तराखंड: सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सीएम धामी ने सचिवालय में बैठक एक की। जिसमें सीएम ने वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार सीएम ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान दिया जाए और इस हेतु सामाजिक संगठनों एवं लोगों का पूरा सहयोग लिया जाए।

वहीं इस दौरान सीएम ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास, मन्दिर माला मिशन के तहत हो रहे कार्यों व विभिन्न शहरों के विकास व भविष्य की सम्भावनाओं को देखते हुए निर्माण व विस्तार की दिशा में कार्य किए जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के साथ ही ड्रेनेज की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सीएम धामी का कहना हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रोड कटिंग के समय प्राकृतिक जल स्रोत प्रभावित न हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पुराने पुलों का भी सर्वे किया जाए व सड़क निर्माण हेतु वन भूमि के प्रकरण चल रहे हैं, उनके समाधान के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने सचिव PWD को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से भारत सरकार को जो भी प्रस्ताव भेजे जाने हैं, वे शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ. पंकज कुमार, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ) अनूप मलिक, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे, लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top