उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, राजनीति के तमाम दिग्गज दे रहे बधाई..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, राजनीति के तमाम दिग्गज दे रहे बधाई..

 

 

उत्तराखंड: आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हैं। इस मौके पर उनको बधाईयों का तांता लगा हुआ हैं। राजनीति जगत के तमाम दिग्गज उनको जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव, लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

धामी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- आज अपने जन्मदिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। हमारे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ सभी प्रदेशवासियों की मंगलकामनाओं को पूर्ण करें व प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना आशीर्वाद बनाकर रखें।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनको बधाई देते हुए ट्ववीट किया- देवभूमि उत्तराखंड के लोकप्रिय व यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री पुष्कर सिंह धामी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन के मौके पर आज सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया. सीएम धामी ने करीब पौने आठ बजे मुख्यमंत्री आवास से एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आज के प्रस्तावित कार्यक्रम

सीएम धामी 8 बजकर 30 मिनट पर एनआईवीएच में जाएंगे

पुष्कर 8:50 पर बाल बालिका आश्रम में जाने का कार्यक्रम

10:20 पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट जाने का है कार्यक्रम

भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रहलाद जोशी के स्वागत के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

12:30 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी से मिलने का कार्यक्रम

3 बजे से 4:30 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे

शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

शाम 6 बजकर 45 मिनट पर वह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, बीजेपी की टोली बैठक में करेंगे प्रतिभाग

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top