उत्तराखंड

यूनिफार्म सिविल कोड पर CM धामी का बड़ा ऐलान, कहा कुछ ऐसा..

यूनिफार्म सिविल कोड पर CM धामी का बड़ा ऐलान, कहा कुछ ऐसा..

 

 

 

 

सीएम धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सबसे बड़ा ऐलान राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर किया है। चुनाव के दौरान धामी ने जनता से यह वादा किया था। धामी का कहना है कि, पार्टी ने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।

 

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सबसे बड़ा ऐलान राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर किया है। चुनाव के दौरान धामी ने जनता से यह वादा किया था। धामी का कहना है कि, पार्टी ने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा भी इस मौके पर दोहराया है। पारदर्शी शासन और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी धामी ने जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि उनकी सरकार राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करेगी। उन्होंने उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया। पुष्कर धामी ने कहा कि चुनाव के समय राज्य की जनता से जो वादे किए गए थे। वे सभी पूरे किए जाएगे।

उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड एक प्रमुख मुद्दा था और इसे लागू किया जाएगा। उनका मकसद राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास, सुविधा और सरकार को पहुंचाना है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी लोगों के विकास के लिए जो योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें हर नागरिक तक पहुंचना उनका कर्तव्य है। धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर भरोसा जताया है। सरकार उस विजन के तहत काम करेगी औऱ 2025 तक ऊत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने एक सामान्य व सैनिक के बेटे को राज्य का मुख्य सेवक बनाने के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top