उत्तराखंड

स्थानीय लोगों को मिल सकती है चारधाम यात्रा अनिवार्य पंजीकरण से छूट..

स्थानीय लोगों को मिल सकती है चारधाम यात्रा अनिवार्य पंजीकरण से छूट..

सीएम आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक..

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों को पंजीकरण कराने की छूट मिल सकती है। पंजीकरण की प्रणाली ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी हो सकती है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों को पंजीकरण कराने की छूट मिल सकती है। पंजीकरण की प्रणाली ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी हो सकती है। साथ ही सरकार चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने के बाद भी समझौता कर सकती है।

मंगलवार यानी आज सीएम धामी की उच्च स्तरीय बैठक में लिया जा सकता है। सोमवार को सचिवालय में सीएम धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे।

आपको बता दे कि वार्ता के दौरान गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री के संजय डोभाल, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के साथ गंगोत्री तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष अनुरूद्ध उनियाल, केदार सभा के मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा, गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव निखिल सेमवाल, शैलेंद्र मटुड़ा, रजनीकांत सेमवाल, टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन के अभिषेक आहलूवालिया भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top