Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए पीएमओ से सीएम धामी ने की बात..

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए पीएमओ से सीएम धामी ने की बात..

 

 

 

युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा।

 

उत्तराखंड: युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा। उनका कहना हैं कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री का कहना हैं कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। वहां के लगातार खराब होते हालात के कारण इन छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top