Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, लिया बाबा का आशीर्वाद..

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, लिया बाबा का आशीर्वाद..

यात्रा तैयारियों और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा..

पुनर्निर्माण कार्यो में जुटे मजदूरों के साथ खिंचावाई फोटो..

मजदूरों का हौंसला अफजाई कर गए सीएम धामी..

रुद्रप्रयाग:  छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वयं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा तैयारियांे को समय पर करने के निर्देश यात्रा से संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने मजदूरों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उनके साथ फोटो भी ख्ंिाचावाई। केदारनाथ धाम पहुंचकर सीएम धामी मजदूरों का हौंसला अफजाई कर गए।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार और नंदी भगवान को हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सीएम धामी ने धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

साथ ही छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। यात्रा शुरू होने से पहले धाम में विद्युत, संचार, शौचालय सहित यात्रियों के लिये रहने व खाने की व्यवस्थाएं जुटाई जानी हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट तहत धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को भी पूरा किया जाना है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसलिये सरकार की भी विशेष नजर केदारनाथ धाम पर है।

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ का कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं उनसे संबंधित समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से वार्ता कर निर्माण कार्यों में आ रही जटिलताओं के बारे में जाना और उनके अहम योगदान के लिए उनका हौसला बढाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के आस-पास मुख्य मार्ग में अव्यवस्थित ढंग से पड़े मलबे व निर्माणाधीन सामग्री को हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ केदार धाम पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। साथ ही बरसात के दौरान यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा केदारघाटी में ब्रह्म कमल वाटर पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम के निर्माण के लिए करीब 700 श्रमिक कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ ट्रेक की जानकारी लेते हुए यात्रियों की सुविधा अनुसार विभिन्न जगहों पर ठहरने, पानी एवं बरसात के दौरान रैन सेटर के निर्माण कार्यों में गति लाने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के साथ रेलिंग के निर्माण कराए जाने की बात कही।

साथ ही उन्होंने वासुकीताल ट्रेक को विकसित किए जाने से संबंधित जानकारी लेते हुए इसमें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों अनुसार किया जायेगा। इस दौरान सीएम धामी ने मजदूरों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उनके साथ फोटो भी ख्ंिाचावाई।

केदारनाथ धाम पहुंचकर सीएम धामी मजदूरों का हौंसला अफजाई कर गए। इस अवसर पर केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मुख्य अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top