Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी ने इस स्कूल के लिए की ये बड़ी घोषणा..

सीएम धामी ने इस स्कूल के लिए की ये बड़ी घोषणा..

 

 

 

 

 

 

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया।

 

 

 

उत्तराखंड: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया एवं छात्राओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को भी शिक्षा के लिए पूरे अवसर मिले इसके लिए आवश्यकतानुसार राज्य में आवासीय छात्रावास बनाए जायेंगे।

 

उनका कहना हैं कि देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर गया है। आने वाले 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे नौनिहाल भारत का भविष्य हैं, इनको अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top