उत्तराखंड

सौंग बांध परियोजना के लिए सीएम ने केंद्र से मांगी 1774 करोड़ की राशि..

सौंग बांध परियोजना के लिए सीएम ने केंद्र से मांगी 1774 करोड़ की राशि..

 

 

 

 

 

 

सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से 1774 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि देने का अनुरोध किया। सीएम ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर परियोजना के लिए धनराशि देने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से 1774 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि देने का अनुरोध किया। सीएम ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर परियोजना के लिए धनराशि देने का आग्रह किया।सीएम का कहना हैं कि सौंग बांध पेयजल परियोजना से दून की पेयजल समस्या दूर होगी।

दून शहर और आसपास के इलाकों में नलकूपों के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। शहर की बढ़ती आबादी के कारण पेयजल की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं होगी।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा..

इस समस्या को देखते हुए भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए सौंग नदी पर पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना के पूरा होने पर 10 लाख लोगों को 150 एमएलडी पीने का पानी उपलब्ध होगा। भूजल स्तर बढ़ने पर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। इसके साथ ही नलकूपों के संचालन और रखरखाव से जुड़ी लागत में भी कमी आएगी। निर्माण से झील का निर्माण होगा।

इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून जिले के 10 गांवों के 15 हजार निवासियों को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी। परियोजना ने सभी आवश्यक तकनीकी, वन भूमि हस्तांतरण समेत अन्य आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में राज्य सरकार 247 करोड़ का निवेश करेगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top