उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर माँ से बिछड़े बच्चे , घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर माँ से बिछड़े बच्चे , घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला..

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा में पर्यटन पुलिस ने अब तक परिवार से बिछड़े 40 लोगों को मिलाया है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान 40 लोग परिवार से बिछड़ गए थे। जिन्हें पर्यटन पुलिस की मदद से परिजनों से मिलाया गया। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी व पीएससी तैनात की गई है।

 

उत्तराखंड: केदारनाथ के लिए एक दिन में यात्रियों की संख्या 13000 निर्धारित की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11.30 बजे बाद से यात्रियों को केदारनाथ के लिए नहीं भेजा जा रहा है। इसी भीड़ में केदारनाथ यात्रा पर आई महिला के दो बच्चे पैदल मार्ग पर बिछड़ गए। जिससे महिला बेचैन हो गई। पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला के बच्चों को ढूंढ निकाला। केदारनाथ में जब मां को उसके दोनों बच्चों से मिलवाया गया तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी। बच्चों को अपनी आंखों के सामने देख मां ने उन्हें खूब दुलार किया। यह देख आसपास के लोग भी भावुक हो गए।

आपको बता दे कि चारधाम यात्रा में पर्यटन पुलिस ने अब तक परिवार से बिछड़े 40 लोगों को मिलाया है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान 40 लोग परिवार से बिछड़ गए थे। जिन्हें पर्यटन पुलिस की मदद से परिजनों से मिलाया गया। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी व पीएससी तैनात की गई है।

बता दे कि लगातार दूसरे दिन सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद 13965 यात्री केदारनाथ नहीं भेजे गए। निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों की अधिक भीड़ होने से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व 13965 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। पूरे दिनभर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग व धाम में भी आवाजाही बनी रही। शनिवार को सुबह 4 बजे से प्रशासन व पुलिस ने यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजना शुरू कर दिया गया था। सुबह 8 बजे तक दस हजार व पूर्वाह्न 11.30 बजे तक 13965 यात्री धाम भेजे गए। इसके बाद भी सोनप्रयाग में यात्रियों की काफी भीड़ रही, लेकिन एक दिन के हिसाब से केदारनाथ के लिए निर्धारित संख्या पूरी होने के बाद यात्रियों को रोक दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना हैं कि केदारनाथ में आठ हजार यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। उधर, केदारनाथ में शाम चार बजे तक 10217 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर दिए थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top