Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुरू होगी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना..

उत्तराखंड में शुरू होगी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना..

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम धामी ने मत्स्य पालन क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही मत्स्य पालकों को बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक मत्स्य मंडी खोलने की भी बात कही।

 

 

उत्तराखंड: सीएम धामी ने मत्स्य पालन क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही मत्स्य पालकों को बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक मत्स्य मंडी खोलने की भी बात कही। मत्स्य व्यवसाय के लिए बिजली की दरें कृषि की तर्ज पर निर्धारित की जाएंगी।

 

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मत्स्य निदेशालय बड़ासी ग्रांट में 2.53 करोड़ की लागत से मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम ने विभाग की ओर से मत्स्य उत्पादन पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भेंट किए। जनपद ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिले में मत्स्य पालन के लिए ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 26 मत्स्य पालकों को सम्मानित किया।

सीएम धामी का कहना हैं कि राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की जाएगी। मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देते हुए मत्स्य पालन में लगने वालीं विद्युत दरों को कृषि दरों पर निर्धारित किया जाएगा।

सीएम ने मैदानी क्षेत्रों के साथ पर्वतीय क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन बढ़ने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह स्वरोजगार के लिए एक नई उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और केंद्र व राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top