Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राइंका टैंटी के 8 छात्रों के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर..

राइंका टैंटी के 8 छात्रों के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर..

मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति में हुआ है राइंका टैंटी के छात्रों का चयन..

स्कूल की एक छात्रा हुई टॉप टेन में शामिल..

व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी के अथक प्रयासों की सराहना..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जनपद के दूरस्थ विद्यालय राइंका टैंटी के आठ छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के अन्तर्गत छात्रवृति के लिए चयन होने पर न विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भहवष्य की कामना की है।

यह जनपद का एक मात्र विद्यालय है, जहां से एक साथ आठ छात्र-छात्राओं का खेल छात्रवृति के लिए चयन हुआ है। जिनमें से एक छात्रा अपने वर्ग में टॉप टेन में शामिल रही। मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिन खेल दिवस के अवसर पर इन चयनित छात्र छात्राओं को अगस्त्यमुनि स्थित खेल विभाग में आयोजित भव्य समारोह में तीन माह की छात्रवृति 45 सौ का चेक दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र रावत ने बताया कि योजना के पहले वर्ष में एक साथ आठ छात्र-छात्राओं का खेल छात्रवृति के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

बिना खेल मैदान एवं बिना संसाधनों के बाबजूद छात्र छात्राओं का चयन होना विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब हुआ है, व्यायाम शिक्षिका रीना बागड़ी के अथक प्रयासों से। उन्होंने जब से विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है, तब से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। न्याय पंचायत स्तर हो या ब्लॉक स्तर अथवा जिला स्तर यहां तक कि प्रदेश स्तर पर भी छात्र-छात्राओं को हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया है। कई बार तो उन्होंने स्वयं के व्यय पर छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए ले जाया गया है। उनके इसी समर्पण का परिणाम है

कि आज आठ छात्र-छात्राओं का चयन खेल छात्रवृति के लिए हुआ है। उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं को विद्यालय में भव्य समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। खेल छात्रवृति के लिए 9 से 10 आयु वर्ग में खुशी, 11 से 12 आयु वर्ग में आयुष, अभिषेक, रश्मि तथा सानिया, 12 से 13 आयु वर्ग में अनुष्का तथा 13 से 14 आयु वर्ग में दिव्या एवं कामिनी का चयन हुआ है। छात्र छात्राओं के खेल छात्रवृति के लिए चयन होने पर पीटीए अध्यक्ष कुलदीप नेगी, अभिभावक जसवीर सिंह, मनोज सिंह, राकेश सिंह, सरिता देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, महेन्द्र कण्डारी, हिमा देवी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानाचार्य जितेन्द्र रावत के नेतृत्व में विद्यालय हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top