उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर बेरोजगारों को दिया बड़ा तोहफा..

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर बेरोजगारों को दिया बड़ा तोहफा..

धामी ने जन्‍मदिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ काटा केक..

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नही लिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पूर्व सीएम ने कोविड काल के चलते सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में भी छूट दी थी अब किसी भी परीक्षा हेतु कोई भी शुल्क अभ्यर्थियों से नही लिया जाएगा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। जिसके बाद उन्‍होंने अपना जन्मदिन छोटे बच्चों संग मनाया। वह देहरादून स्थि‍त राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कंप्‍यूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top