Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कसी कमर..

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कसी कमर..

व्यापारियों से तीर्थ यात्रियों को शुद्ध पदार्थ परोसने की अपील..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की ओर से यात्रा मार्गो पर व्यापारियों से सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य व पेय पदार्थों को उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने व्यापारियों से बैठकें भी की है।
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन मनोज कुमार सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्राकाल में पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों के बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंट एवं ढाबों की व्यापक रूप से जांच की जा रही है। इस साल यात्रा मार्ग के सभी ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट के लिए खाद्य सुरक्षा डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि प्रतिष्ठान के बारे में ग्राहक एवं तीर्थयात्री संतुष्ट होकर खाद्य एवं पेय पदार्थों का उपयोग कर सके। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का खाद्य लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर खाद्य व्यवसाय अपने निर्धारित समय ही रजिस्ट्रेशन लाइसेंस प्राप्त करें। किसी रिटेलर होटल, रेस्टोरेंट कारोबार कर्ता द्वारा निर्धारित श्रेणी के बजाय दूसरी श्रेणी के रजिस्ट्रेशन लाइसेंस प्राप्त किया गया तो उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 में कार्रवाई की जाएगी, जबकि असत्य घोषणा करने पर भी सुसंगत धाराओं में जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा इस संबंध में सभी व्यापारियों से संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई है। इसके लिए व्यापारियों को जागरूक करने के लिए पूर्व में बैठकें भी की गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो बार कैंप लगाकर 50 से अधिक खाद्य व्यवसायियों को (एफएसएसएआई) से फूड ट्रेनिंग दिलाई गई है। ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, अगस्त्यमुनि एवं रुद्रप्रयाग में कैंप लगाकर लाईसेंस, रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन आवेदन कराकर जारी किया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top