Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नशे पर रहे पूर्ण रूप से रोक..

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नशे पर रहे पूर्ण रूप से रोक..

किसी भी क्षेत्र में अफीम की खेती होने पर अभिसूचना हो संकलन..

नशे के खिलाफ समय-समय पर चलाये जाये जागरूकता अभियान..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ती नशाखोरी के नियंत्रण तथा राज्य में अफीम, खस एवं पोस्त की अवैध खेती को एनसीओआरडी एक्ट 1985 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक माह जनपद स्तर पर नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन की गोष्ठी आयोजित की जाती है। जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता व सदस्य संयोजक पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे की उपस्थिति में जिला स्तरीय एनसीओआरडी के सदस्यों के साथ मासिक बैठक आहूत की गयी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री देवभूभि 2025 यानि राज्य को हर हाल में 2025 तक ड्रग्स फ्री करना है। जनपद स्तर पर एन्टी नारकोटिक्स टीम का गठन है, जिसमें अन्य सम्बन्धित विभागों से भी निरन्तर सहयोग की आवश्यकता है। पुलिस विभाग के स्तर से निरन्तर जन जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक पुलिस के स्तर से विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों व आम जनमानस के बीच जाकर 30 जागरुकता गोष्ठियां की जा चुकी हैं व इस सम्बन्ध में लगातार अधीनस्थों को निर्देश भी जारी किये गये हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग को निर्देश दिये कि उनके स्तर से आयोजित होने वाले जागरुकता कार्यक्रमों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें भी जागरुकता कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए। इसके अतिरिक्त आगामी बैठकों में उच्च शिक्षा से सम्बन्धित पदाधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि नशे की प्रवृत्ति में पड़ने वाले व्यक्तियों एवं बच्चों को उचित मार्गदर्शन के लिए काउंसलर की तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिये कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में अफीम की खेती होने के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करा ली जाय व जनपद में आगामी समय में होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नशे का परिवहन होने के दृष्टिगत रैण्डम चेकिंग की जाय। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्धनी सुमन, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शशि, दीपक नौटियाल, वन विभाग से राजेन्द्र सिंह रावत, जिला सूचना अधिकारी रति लाल, शाह, प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top