उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, 2 की मौत..

गहरी खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, 2 की मौत..

लैंसडाउन-गुमखाल मोटर मार्ग पर हुआ हादसा..

 

 

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां लैंसडाउन-गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई। जिसमें दिल्ली के २ पर्यटकों की मौत हो गई। ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से तीन पर्यटक एक कार में सवार होकर लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे। मध्य रात्रि के बाद कार बौंठा गांव की सीमा के फाइबर बैंड के पास अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही लैंसडाउन कोतवाली से कोतवाल संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आखिरकार कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। वो दिल्ली के नफजगढ़ का रहने वाला अनुज वत्स था। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top