उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत, एक लापता..

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत, एक लापता..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं।

ऐसी ही एक खबर पिथौरागढ़ से भी सामने आयी हैं। जहां कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई गाड़ी में हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे थे। पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कार सवार दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, जबकि लापता युवक उनका भांजा बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक युवक की खोजबीन जारी है।

 

मृतकों की पहचान नीरज एवं धीरज निवासी बीजाबजेड़ गांव के रूप में हुई है। लापता युवक सुरेश की खोजबीन की जा रही है। बताया गया कि नीरज और धीरज दोनों चचेरे भाई थे। दोनों सुरेश के साथ अपनी कार में गत रात्रि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए थे। तड़के सुबह पिथौरागढ़ से कुछ ही दूर पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना का पता तब लगा जब वहां से गुजर रहे मजदूरों को बैरियर टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने नीचे देखा तो दुर्घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी जा सकी। जिसके बाद डीएम आशीष चौहान, एसएसपी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल लापता युवक की खोजबीन कर रही है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top