Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

कार चालक की जिद्द से खड्ड में फंसी कार, एक की हुई मौत..

कार चालक की जिद्द से खड्ड में फंसी कार, एक की हुई मौत..

देश-विदेश : कार चालक की जिद्द से एक शख्स की जान चली गई, खुद ड्राइवर और उसकी पत्नी बाल-बाल बचे. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले से एक मामला सामने आया है. पुलिस जाँचपड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिला मंडी के सराज में जंजैहली मार्ग पर भेखली खड्ड में बने वैकल्पिक रास्ते में पानी बढ़ने से इससे गुजर रही कार बीच में ही फंस गई. देखते ही देखते कार पानी में डूब गई. कार में दंपती समेत तीन लोग सवार थे और लिफ्ट लेकर जा रहे व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई. दंपति को पुल के निर्माण में लगे मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला. भेखली पुल के निर्माण कार्य चलने के कारण खड्ड से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है.

खड्ड के पानी का तेज बहाव ले डूबा..

मृतक की पहचान नरोतम राम निवासी भेखली थुनाग के रूप में हुई है. कार में कश्मीर चंद और उनकी पत्नी जमना निवासी बामु (जाहू) सवार थे. दरअसल, खड्ड में पानी के तेज बहाव को देखते हुए वाहन रोके गए थे. आरोप है कि कार चालक ने बात नहीं मानी और गाड़ी खड्ड में उतार दी. प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है.

कुछ क्षणों पहले ही ली मौत से लिफ्ट..

कार हादसे से जान गंवाने वाले नरोत्तम राम ने कुछ देर पहले ही लिफ्ट ली थी. कश्मीर सिंह अपनी पत्नी के साथ ऑल्टो कार में भेखली से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में नरोत्तम राम ने उनसे लिफ्ट मांगी. इसके कुछ ही दूर बाद हादसा हो गया. अमूमन यहां पानी बेहद कम रहता है. ऐसे में खड्ड से ही वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है. कई वाहनों ने वहां से गुजरने के लिए तैयार थे, उन्हें रोका भी गया, लेकिन कार चालक नहीं माना और गाड़ी खड्ड में उतार दी और हादसा हो गया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top