Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

रोडवेज की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन घायल..

रोडवेज की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन घायल..

देश-विदेश: भारत में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। यातायात नियमों की अवहेलना तथा नशे में गाड़ी चलाना आदि के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं।

 

ऐसा ही एक हादसा अलीगढ़ थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बौनेर तिराहे पर हुआ। जहां मंगलवार को रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दंपती व उनकी बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा हैं कि कार सवार दिल्ली से एटा जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

 

आपको बता दे कि दिल्ली के बुद्व विहार के एमएस पार्क निवासी राजबाबू मंगलवार को पत्नी भारती बेटी प्राची के साथ दिल्ली से कार से अलीगंज (एटा ) जा रहे थे। जैसे ही कार हाईवे पर बौनेर तिराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपती व उनकी बेटी घायल हो गए। इस बीच चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क वंशीधर पांडे का कहना हैं कि घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से महिला की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। साथ ही बस चालाक की तलाश जारी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top