Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ग्रामीण महिलाओं को किया आजीविका संवर्द्धन से जुड़ने का आहवान..

ग्रामीण महिलाओं को किया आजीविका संवर्द्धन से जुड़ने का आहवान

सुदूरवर्ती गांव खलियाण बांगर में आरसेटी की ओर से दिया जा रहा 10 दिवसीय प्रशिक्षण..

32 महिलाओं को दिया जा रहा पापड़, अचार व मशाला पाउडर मेकिंग का प्रशिक्षण..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से जखोली ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव खलियाण बांगर में 10 दिवसीय पापड़, अचार व मशाला पाउडर मेकिंग में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जखोली ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली व आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर खंड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली ने महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जानकारियां दी। साथ ही समूह में आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा ने विभिन्न लोकल प्रोडक्ट से निर्मित पापड़ व अचार बनाने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता मोटिवेशन, गोल सेटिंग्स, मार्केटिंग मैनेजमेंट आदि विषयों पर चर्चा की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक खलियांण के शाखा प्रबंधक द्वारा सभी ग्रामीण महिलाओं को बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारियां दी गई। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंको से अच्छा समन्वय बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओं, सिबिल स्कोर आदि की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी उत्तम राणा, ग्राम प्रधान खलियांण बिछना देवी, सुशील रतूडी, भूपेंद्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह, आरती देवी, सीमा देवी, सविता, अब्बल देवी, अनिता देवी, कोमल, बसु, रिमझिम आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top