उत्तराखंड

झूठ बोलने में माहिर हैं डाॅ रावत, अपने चहेतों को दे रहे रोजगार..

आप कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग मुख्यालय और तहसील बसुकेदार में किया प्रदर्शन..

काबीना मंत्री डाॅ धन सिंह रावत का फूंका पुतला, मुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग..

 

 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय में हुई अवैध नियुक्ति को लेेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग मुख्यालय और तहसील बसुकेदार में जोरदार प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी की। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि साढ़े चार साल से काबीना मंत्री अपने चहेतों को रोजगार देने में लगे हैं, जबकि युवाओं को रोजगार देने के सिर्फ वायदे ही किये जा रहे हैं। झूठी घोषणाएं कर जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब जनता इनके इरादों को समझ चुकी है।

रविवार को तहसील बसुकेदार में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और तहसील मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमंत तिवाड़ी ने कहा कि काबीना मंत्री डाॅ धन सिंह रावत झूठ बोलने में माहिर हैं। उनका ध्यान सिर्फ जनता को बरगलाने में लगा हुआ है।

 

साढ़े चार साल तक उन्होंने प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया और अपने चहेतों और रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार उत्तराखण्ड को लूटने में लगी हुई है। प्रदेश के युवा बेरोजगार सड़कों में आंदोलन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से लेकर काबीना मंत्री मंचों से जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हैं। रोजगार के झूठे वायदे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने विभागों में लाखों रूपये खाकर चहेतों को नौकरी दी जा रही है। आप नेता श्री तिवाड़ी ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को पहचान चुकी है।

 

 

 

साढ़े चार साल तक रोजगार के ढोल पीटने वाली सरकार को अब जड़ से उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। इस मौके पर मुकेश लिंगवाल, महेश कुमार, योगेश तिवारी, विजय भंडारी, सरोप नेगी, बिहारी लाल सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आप कार्यकर्ता जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में एकत्रित हुए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अवैध नियुक्ति के मामले में पहले तो उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके उपरान्त मंत्री का पुतला भी दहन किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने पद का दुरूप्रयोग करते हुए उत्तराखंड मुक्त विवि में अपने चेहेतों के साथ ही आरएसएस, पूर्व सीएम निशंक एवं कुलपति के करीबियों को अवैध रूप से नियुक्त करवाया है। कहा कि देश में उत्तराखण्ड बेरोजगारी के आंकडों में पहलेे स्थान पर है। यह आंकडे पूरे प्रदेश में शर्मसार करने वाले हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाय सरकार व मंत्री उनके हक पर डाला डाल रहे है। उन्होंने अपने चहेतों को सरकारी नौकरी का लाभ पहुंचाया है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेने की मांग की है। कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्यार सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष प्रकाश पंवार, केपी ढौडियाल, जीत सिंह, पुरूषोत्तम चन्द्रवाल, राजेन्द्र बिष्ट, बलवीर पंवार, सुनील गोस्वामी, दीपक बुटोला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top