उत्तराखंड

कैबिनेट बैठक आज, जोशीमठ प्रभावितों के लिए आएगी नीति..

कैबिनेट बैठक आज, जोशीमठ प्रभावितों के लिए आएगी नीति..

बजट सत्र की तारीख भी होगी तय..

 

 

 

 

 

 

 

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों के लिए पुनर्वास की नीति के सुझाव के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों के लिए पुनर्वास की नीति के सुझाव के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। साथ ही राज्य में भूमि की नई सर्किल दरों के प्रस्ताव समेत विभिन्न विभागों के मुद्दे व विभागीय सेवा नियमावली के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के स्थान और तिथि पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त राज्य के आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकारी पदों में 10% क्षैतिज आरक्षण का सुझाव दिया जा सकता है। पिछली कैबिनेट बैठक में आंदोलनकारियों के आरक्षण के मुद्दे पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई थी। उपसमिति की रिपोर्ट सरकार को मिल गई है। कैबिनेट को उपसमिति की सिफारिशों के साथ पेश किया जाएगा। इसके आधार पर कैबिनेट निर्णय देगी।

बता दे कि कैबिनेट में परिवहन विभाग के सरकारी वाहनों की खरीद के प्रस्ताव और नई पर्यटन नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले सरकार नीति लाना चाहती है ताकि उसके बारे में सभी हित धारकों को समय पर जानकारी हो सके। बैठक में अवस्थापना विकास एवं निवेश बोर्ड, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी, गृह, कार्मिक समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों से जुड़ी सेवा नियमावली व उनमें संशोधन के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top