उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक आज, भू-कानून, नजूल भूमि समेत कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर..

धामी कैबिनेट की बैठक आज, भू-कानून, नजूल भूमि समेत कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर..

 

 

 

उत्तराखंड: आज धामी कैबिनेट की बैठक नजूल भूमि समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। देवस्थानम बोर्ड को लेकर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल उप कमेटी की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्ट वापस लेने की घोषणा की थी। नौ अक्तूबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में देवस्थानम प्रबंधन एक्ट का विधेयक समाप्त करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव आ सकता है।

इसके साथ ही तीन प्रतिशत डीए का लाभ कर्मचारियों को देने का प्रस्ताव भी आ सकता है। साधन सचिवों की नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। बैठक शाम पांच बजे शुरू होगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसके अलावा विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी है, इसीलिए ये कैबिनेट मीटिंग अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी बीते दिनों चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम वापस लेने का फैसला ले चुके है। ये प्रस्ताव आज की कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। इस तरह से आगामी विधानसभा सत्र में देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जा सके। उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में सरकार भू-कानून और धर्मांतरण कानून पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top