Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए बस का किराया तय, इतने रुपए में होगी यात्रा..

चारधाम यात्रा के लिए बस का किराया तय, इतने रुपए में होगी यात्रा..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस यात्रा के लिए तैयारीयां तेजी से चल रही है। यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस यात्रा के लिए तैयारीयां तेजी से चल रही है। यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इन लग्जरी बसों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये रखा गया है। इसके लिए ऑफलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी।

 

चारधाम यात्रा बुकिंग के लिए https://www.tripsofindia.com/यहां क्लिक करे।

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए https://badrinath-kedarnath.gov.in/यहां क्लिक करे।

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग के लिए https://www.tripsofindia.com/यहां क्लिक करे।

 

आपको बता दे कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए किराया और यात्रा का रूट प्लान तय कर दिया गया है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी।

बताया जा रहा है कि पहले दिन ऋषिकेश-बड़कोट होते हुए तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम जाएंगे। दूसरे दिन बड़कोट से उत्तरकाशी तीसरे दिन गंगोत्री धाम चौथे दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी पांचवें दिन केदारनाथ धाम जाएंगे। छठवें दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी सातवें दिन पीपलकोटी, आठवें दिन बद्रीनाथ धाम, नौवें दिन पीपलकोटी और दसवें दिन वापस ऋषिकेश पहुंच जाएंगे।

बस सेवा की अधिकृत दरें

चारधाम यात्रा

थ्री बाई टू- 3850
टू बाई टू साधारण 4300
टू बाई टू पुश बैक 5700

तीन धाम यात्रा

थ्री बाई टू बस 3150
टू बाई टू साधारण 3500
टू बाई टू पुश बैक 4660

दो धाम यात्रा

थ्री बाई टू बस 2240
टू बाई टू साधारण 2530
टू बाई टू पुश बैक 3300

विशेष दो धाम (गंगोत्री-बद्रीनाथ)

थ्री बाई टू बस 2920
टू बाई टू साधारण 3250
टू बाई टू पुश बैक 4300

एक धाम

थ्री बाई टू बस 1520
टू बाई टू साधारण 1730
टू बाई टू पुश बैक 2250

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top