उत्तराखंड

पति से झगडे के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम..

पति से झगडे के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम..

उत्तराखंड: हरिद्वार में पति-पत्नी के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पति से झगड़े के बाद पत्नी घर से चली गई। परिजनों के अनुसार नीता और संजीव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़ा बढ़ा तो नीता सुबह ही घर से चली गई। परिजनों को लगा कि वो थोड़ी देर बाद लौट आएगी, लेकिन नीता नहीं आई। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था। उसने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि लोगों के अनुसार महिला के घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

 

महिला गृह क्लेश से परेशान रहती थी। सुबह पति से झगड़े के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले को खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 30 साल की नीता अपने पति के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में रहती थी। परिजनों का कहना हैं कि नीता और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। परिजन किसी तरह दोनों के बीच सुलह करा दिया करते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top