Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों के वजीफे को वित्त की मंजूरी..

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों के वजीफे को वित्त की मंजूरी..

 

 

 

 

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से प्रत्येक माह एक से दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से प्रत्येक माह एक से दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्रॉप आउट को कम करने के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की जा रही है।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना हैं कि छठी कक्षा के छात्र-छात्राओं को 600 रुपये, सातवीं कक्षा के छात्रों को 700 रुपये, आठवीं कक्षा के छात्रों को 800 रुपये और नौवीं कक्षा के छात्रों को 900 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए इन छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी।

बजट में करीब 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था..

परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले 10 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह 11वीं कक्षा के छात्रों को भी उनकी परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक का कहना हैं कि बजट में इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।आपको बता दे कि प्रदेश के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना को वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। अब प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा, जिसके शासनादेश के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलने लगेगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top