Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जीवन स्तर में सुधार लाने का किया जा रहा प्रयास: शैलारानी..

जीवन स्तर में सुधार लाने का किया जा रहा प्रयास: शैलारानी

ब्लाॅक सभागार अगस्त्यमुनि में पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम..

विधायक केदारनाथ ने किया लाभार्थियों के साथ संवाद..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनायें बनाई हैं। जिनमें से एक प्रधानमंत्री आवास योजना भी है, जिसके अन्तर्गत आवास बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रूपए की सहायता मिल रही है। उन्होंने यह बात ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद करते हुए कही।

कार्यक्रम में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 195 तथा ऊखीमठ ब्लॉक के 62 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए गये। लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए विधायक शैलारानी ने कहा कि आवास योजना के तहत मिल रही धनराशि का सदुप्रयोग कर अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए प्रयोग करें। कहा कि अगर समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को हम विकास की मुख्य धारा में ला पाते हैं तो सरकार की योजनायें सफल होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी समय-समय पर गांवों में जाकर आवास योजना में बन रहे आवासों पर नजर रखें। साथ ही गांव में छूटे ऐसे व्यक्तियों को भी चिन्हित करें, जिसे आवास की बहुत आवश्यकता है।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि योजना में लाभार्थी को तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। प्रथम किस्त 60 हजार की शुरूआत में दी जाती है। द्वितीय किस्त 40 हजार छत पड़ते समय दी जाती है। जबकि अन्तिम किस्त 30 हजार रूपए कार्य पूर्ण होंने पर दिया जाता है। इसके साथ ही निःशुल्क बिजली, पानी तथा गैस भी लाभार्थी को दिया जाता है। मनरेगा के अन्तर्गत 95 कार्य दिवस भी आवास हेतु प्रदान किए जाते हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा रसोई सजाने के लिए 5 हजार रूपए की भी सहायता दी जा रही है।

उन्होंने लाभाथियों को छः माह के अन्दर अपने आवास पूर्ण करने को कहा, जिससे अन्य लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सके। जिला परियोजना निदेशक केके पन्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा ने लाभार्थियों को अपने आवास सुरक्षित एवं सुन्दर ढ़ंग से बनाने की नसीहत दी। प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली ने कहा कि उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में सबसे सुन्दर आवास बनाने वाले को 51 सौ रू0 ईनाम देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को बीडाओ ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी ने भी समबोधित किया। संचालन बीडीओ अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने किया। इस अवसरपर स्वयं सहायता समूह जगोठ की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान आगर दलीप राणा, मन्दाकिनी की आवाज के अध्यक्ष चरण सिंह राणा, पपेन्द्र रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, एबीडीओ अगस्तयमुनि, ऊखीमठ तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top