उत्तराखंड

अपनी इच्छा के अनुसार करें अपने मत का प्रयोग: गुंसाई..

अपनी इच्छा के अनुसार करें अपने मत का प्रयोग: गुंसाई..

दुर्गाधार में प्रधान जयंती गुंसाई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन..

 

 

रुद्रप्रयाग। ब्लाॅक अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बोरा दुर्गाधार में नवयुवक मंगल दल का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष करणवीर सिंह गुंसाई एवं कोषाध्यक्ष लकी सिंह को चुना गया। इस अवसर पर गांव में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया गया। ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सके।

दुर्गाधार में आयोजित बैठक में प्रधान जयंती गुंसाई ने कहा कि आगामी विस चुनाव में सभी अपने मत का प्रयोग अपनी इच्छानुसार करेगा। चाहे वह किसी पार्टी का हो या ना हो। कहा कि अगर कोई व्यक्ति ग्राम सभा में अराजकता फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ आचार संहिता धारा के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा सभी को चुनाव आयोग के निर्देशो के अंतर्गत अनुशासन में रहना पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति ग्राम सभा में शराब पीकर दंगा, अराजकता एवं शरारती तत्व जैसे काम नहीं करेगा।

 

साथ ही शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया गया। बैठक में मंदिर समिति दुर्गाधार के अध्यक्ष रणवीर सिंह कठैत ने समिति के खर्चे का ब्यौरा रखने के साथ ही मंदिर व्यवस्था के संचालन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उप प्रधान हरि सिंह गुंसाई, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष करणवीर गुंसाई, कोषाध्यक्ष लकी गुंसाई, मानेंद्र कुमार, सरपंच बसंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष किरण देवी, बबीता देवी, वीरेंद्र लाल, मुरली लाल, नितेश गुंसाई सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top