Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए उत्तराखंड शासन ने जारी किया आदेश..

ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए उत्तराखंड शासन ने जारी किया आदेश..

उत्तराखंड: ब्लैक फंगस को अब उत्तराखंड में भी महामारी घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भी ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों ने दम तोड़ा, साथ ही रुड़की की एक महिला की हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 

इस तरह ब्लैक फंगस से प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। आपको बता दे कि एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 64 वर्षीय और उत्तराखंड के देहरादून निवासी 65 वर्षीय कोविड संक्रमित को भर्ती कराया गया था। दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

 

शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसके बाद शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया। दूसरी ओर एक हफ्ते से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती रुड़की की हनुमान कॉलोनी निवासी ब्लैक फंगस से पीड़ित रुड़की निवासी महिला की मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top