उत्तराखंड

बाबा केदार से पीएम मोदी के दीघायु की कामना..

विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन..

चिकित्सालयों में मरीजों को किए फल वितरित..

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बाबा केदार से उनके दीघायु जीवन की कामना की। वहीं विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करने के साथ ही चिकित्सालय में मरीजों एवं गरीब बस्ती में फल वितरण किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के आह्वान पर मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण अभियान दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। यह अभियान सात अक्टूबर तक तक चलेगा। प्रत्येक मंडल मुख्यालय एवं बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल में जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला संगठन ने बाबा केदारनाथ से उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। भाजपा के सभी मंडल मुख्यालय एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मोदी का जन्मदिन मनाया।

 

इसके बाद स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण करने के साथ ही चिकित्सालय में मरीजों एवं गरीब बस्ती में फल वितरण किया गया। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जन जागरूक अभियान के साथ-साथ विभिन्न सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर विधायक भरत चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, अशोक खत्री, त्रिलोक सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top