उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा डूबता हुआ जहाज: नेगी..

उत्तराखंड में भाजपा डूबता हुआ जहाज: नेगी..

कांग्रेस को मिलेगा चुनाव में प्रचंड बहुमत..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव में राज्य से भाजपा का सफाया होना तय हैै। अब राज्य में भाजपा का जहाज डूबने वाला है। धीरे-धीरे लोग भाजपा से पलायन करने लगे हैं। भाजपा में हिटलर शाही राजनीति का अंत होने वाला है। जन अपेक्षाओं पर भी भाजपा खरी नहीं उतरी है।
यहां जारी बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि जनता राज्य में अब कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार लाने का मन बना चुकी है, जिससे अब भाजपा में खलबली मचनी शुरू हो गई है।

 

नेगी ने कहा कि जनता के आक्रोश को देखते हुए कई नेता भाजपा से विदाई चाहते हैं। साथ ही उन्हें यह भी आभास हो गया है कि जनता किसी भी कीमत पर भाजपा को राज्य में मौका नहीं देना चाहती है। क्योंकि राज्य में सरकार महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम अफसरशाही के चलते बुरी तरह फेल साबित हुई है। जनता की सुनवाई भी सरकार में ना के बराबर रही है। कहा कि जनता ने देख लिया है कि सरकार के डबल इंजन से राज्य में केवल मुख्यमंत्री को ही ढोया गया है, जिसके चलते राज्य के असल मुद्दों को प्राथमिकता ही नहीं मिल पाई है।

 

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है भाजपा के इन फेल इंजनों को कबाड़ खाने में जमा कर दिया जाए तथा राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता के आशाओं के अनुरूप नई सरकार का मार्ग प्रशस्त किया जाए। कहा कि भाजपा अपने कुछ विधायकों के टिकट काटकर नए लोगों को मौका देने की बात कहकर जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों से भटकाना चाहती है। साथ ही यह भूल गई है कि एक वर्ष में तीन मुख्यमंत्रियों को बदलकर जनता को कर्ज तले डाला गया। अब भाजपा का जहाज राज्य में डूबने वाला है, जिसे देख अब लोग भाजपा से किनारा करने लग गए हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top