Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सैनिकों के सम्मान में हर कदम पर खड़ी रही है भाजपा: उनियाल..

सैनिकों के सम्मान में हर कदम पर खड़ी रही है भाजपा: उनियाल..

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने किया मंडल स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग समेत पार्टी के सभी मंडल स्तरों पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा विभिन्न मंडल स्तर पर राष्ट्रीय चेतना रैली का आयोजन भी किया गया।
भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा उत्सव है, जो क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों, देश भक्तों की स्वाधीनता के लिए सदैव देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

 

यह हमारे मन में नए विचार नए संकल्पों को लाता है। कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन लागू कर हमेशा सैनिकों के सम्मान में खड़ी रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आजादी के दौरान शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का हमेशा सम्मान होना चाहिए। जिन्होंने हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई थी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। जिला मुख्यालय के साथ ही प्रत्येक विधानसभा में संयोजक तथा प्रत्येक मंडलों में प्रभारी, मंडल अध्यक्षों को मंडल संयोजक एवं सह संयोजक की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

 

कार्यक्रम में सैनिकों का सम्मान, स्वतंत्रा सेनानियों और उनके परिवार का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सुरेन्द्र जोशी, मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, ममता नौटियाल, भूपेंद्र भंडारी समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top