Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का जल्द होगा एलान..

भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का जल्द होगा एलान..

आज सूची में शामिल लोगों के नाम पर लगेगी मुहर..

 

 

 

 

 

 

 

जल्द ही उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी का एलान होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार यानी आज केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान सूची में शामिल नामों पर मुहर लगाई जाएगी

 

उत्तराखंड: जल्द ही उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी का एलान होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार यानी आज केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान सूची में शामिल नामों पर मुहर लगाई जाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से नई टीम के गठन को लेकर बात कर चुके हैं।

उन्होंने टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत दिए हैं। कहा जा रहा हैं कि नई कार्यकारिणी के प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची तैयार की गई है। बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश से भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन भी भाग लेंगे। उनके साथ प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के अनुसार नई कार्यकारिणी में 70 फीसदी बदलाव होने की संभावना हैं।

संगठन के भीतर प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के पदों पर नए युवा प्रतिभाओं को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है। नयी टीम का आयोजन 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top