Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भाजपा भ्रष्टाचार में सम्मिलित मंत्रियों को निकाले मंत्रिमंडल से बाहर..

भाजपा भ्रष्टाचार में सम्मिलित मंत्रियों को निकाले मंत्रिमंडल से बाहर..

भंडारी के विरूद्ध चलाया गया चरित्र हनन अभियान भाजपा की दूषित मानसिकता: कांग्रेस..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरुद्ध चलाए गए चरित्र हनन अभियान को भाजपा की दूषित मानसिकता का परिचायक बताया। पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि स्वयं रजनी भंडारी एवं उनके पति बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने जब स्वयं सीबीआई जांच की बात कर दी है तो फिर इसके बाद भाजपा द्वारा उनके विरुद्ध घृणित अभियान चलाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रजनी भंडारी का इतिहास निष्कलंक रहा है। ऐसे में उन पर झूठे आर्थिक अनियमितताओं के आरोप मिथ्या दोष से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने भाजपाई आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि अगर बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी या उनके परिजन भ्रष्टाचार में लिप्त होते तो भंडारी विधानसभा की चैखट पर भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के लिए एक बड़े आंदोलन का बिगुल नहीं बजाते। अब जब भाजपा भ्रष्टाचार पर चारों तरफ से अपने को घिरा देख रही है तो वह कांग्रेसी के कुछ बड़े नेताओं को जबरदस्ती इस आग में झुलसाने पर उतारू है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है।

दोनों नेताओं ने कहा कि राजेंद्र भंडारी छात्र जीवन से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दो बार सरकारों में मंत्री रहे और गढ़वाल क्षेत्र से कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ हैं। साथ ही उन्होंने बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका है, जिससे भाजपा भयभीत है। ऐसे में भाजपा द्वारा भंडारी व उनके परिवार को घेरने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें भाजपा को किसी भी प्रकार की कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द अपने भ्रष्टाचार में सम्मिलित मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाए, जिससे राज्य में एक स्वच्छ परंपरा स्थापित हो सके।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top