सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने फिर लहराया परचम, महेश जीना चार हजार से ज्यादा मतों से जीते..
उत्तराखंड: भाजपा ने सल्ट उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी प्रत्याशी महेश जीना विजयी घोषित हुए हैं। प्रदेश में हुए पिछले दो उप चुनावों से यह फासला कहीं अधिक है। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस की प्रतिद्वंदी गंगा पंचोली को हराया हैं। शेष पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। उनके मिले मत नोटा से कम हैं। यहां वोटरो ने नोटा का बटन दबाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मतगणना के बाद रविवार को देर सायं चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। भाजपा को दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के प्रति सहानुभूति ही यहां जीत का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
हालांकि सरकार व भाजपा संगठन ने भी चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया था। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के समय बनी स्थिति से भी चुनाव पर असर हुआ है। हालांकि प्रत्याशी गंगा पंचोली ने चुनाव में भिटौली के बहाने सहानुभूति को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश की थी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद सल्ट पहुंच कर चुनावी सभाएं की। पहली बार कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन कर पूरी गंभीरता से उप चुनाव में प्रतिभाग किया था लेकिन पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। अन्य पांच उम्मीदवारों में से किसी कोई भी एक हजार का आंकड़ा नहीं छू सका है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वर्गीय श्री सुरेन्द्र सिंह जीना जी के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही मैं सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) May 2, 2021
भाजपा-कांग्रेस छोड़ हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए प्रत्याशी..
सल्ट उप चुनाव ने 2107 में हुए आम चुनाव के परिणामों को एक बार फिर से दोहराया है। भाजपा व कांग्रेस को छोड़ अन्य 9 उम्मीदवार एक हजार का आंकड़ा नहीं छू सके थे। जबकि 812 ने नोटा बटन दबाया था जोकि अन्य से अधिक रहा था। इस बार भी महेश जीना व गंगा पंचोली के अलावा पांच उम्मीदवार मैदान में रहे।