उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कराया नामांकन..

रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कराया नामांकन..

188 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह के साथ मनाया नामांकन उत्सव..

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने अपना नामांकन करवा दिया है। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की ओर से मिठाईयां बांटी गई।
मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने तहसील रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन करवा दिया है। कोरोना के चलते नामांकन में सीमित संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के 188 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह के साथ नामांकन उत्सव मनाया। नामांकन के बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में रुद्रप्रयाग में सबसे अधिक विधायक निधि खर्च हुई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग विधानसभा के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

 

रुद्रप्रयाग के प्रत्येक विद्यालय को ई-लर्निंग कक्षाओं से जोड़ा गया है। चौधरी ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो जो कार्य इस कार्यकाल में पूरे नहीं हो पाये हैं, वह अब होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भी कई लोगों का साथ उन्हे मिल रहा हैं। कांग्रेस में बगावत होने का फायदा भाजपा को मिलेगा और भाजपा की जीत तय है। कहा कि पांच साल में किये गए कार्यो को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधानसभा प्रभारी केदारनाथ वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग प्रभारी जयंती कुर्माचली, चुनाव संयोजक महावीर पंवार, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, भाजपा नेत्री डॉ हेमा पुष्पवान, मीडिया प्रमुख ओम प्रकाश बहुगुणा, सतेंद्र बत्र्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल आदि मौजूद थे ।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top