देश/ विदेश

ससुराल गए बिहार के युवक के साथ बीवी हुई बेरहम, फिर हुआ कुछ ऐसा..

ससुराल गए बिहार के युवक के साथ बीवी हुई बेरहम, फिर हुआ कुछ ऐसा..

देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में अपनी ससुराल गए उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव निवासी एक युवक का आपसी झगड़ा होने के बाद पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इस घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन युवक को यूपी से गोपालगंज ले आए। अब युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी के किसी और युवक से फोन पर बात करने को लेकर पति का विवाद हुआ था, इसी को लेकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दे दिया।

 

 

 

मात्र 4 महीने पहले हुई थी शादी..

बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी 4 माह पूर्व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में निवासी एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद ससुराल आने पर युवक की पत्नी किसी युवक से फोन पर अक्सर बात किया करती थी। जिसकी जानकारी होने पर गोविंद मांझी ने अपनी पत्नी के दूसरे युवक से बात करने का विरोध शुरू कर दिया।

 

 

 

बात करने से मना करने पर हुआ झगड़ा..

पति ने पत्नी को फोन पर दूसरे युवक से बात करने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच पति से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। बुधवार की शाम गोविंद मांझी अपनी पत्नी से मिलने अपनी ससुराल पहुंचा। रात में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। झगड़ा करने के बाद गोविंद मांझी सो गया। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर ससुराल के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी होने पर युवक के स्वजन उसे गोपालगंज ले आए और सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top