उत्तराखंड

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत..

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत..

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया आगाज..

 

 

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। मदन कौशिक का कहना हैं कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधा जाएगा। यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही महासंपर्क अभियान बुधवार को राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top