Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज चौपाल में हुए शामिल..

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज चौपाल में हुए शामिल..

ग्रामीणों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात..

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन..

 

 

 

 

 

 

 

 

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज श्री बंशीधर तिवारी सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज श्री बंशीधर तिवारी सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। तथा ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की तथा समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत थानो में उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी।

ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए श्रीमती सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।

महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना श्री बंशीधर तिवार ने ग्राम वासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य भी गांवों को मजबूती देना है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्री राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) श्रीमती सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता तिवारी एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top