उत्तराखंड

बारिश के चलते बद्रीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक..

बारिश के चलते बद्रीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक..

 

 

 

 

 

बद्रीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में बंद है, जिससे बद्रीनाथ यात्रा फिलहाल थम गई है। रुद्रप्रयाग में भी बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है, हालांकि यहां केदारनाथ यात्रा फिलहाल जारी है।

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के चलते चारधाम यात्रा में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा मार्गों पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। बद्रीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में बंद है, जिससे बद्रीनाथ यात्रा फिलहाल थम गई है। रुद्रप्रयाग में भी बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है, हालांकि यहां केदारनाथ यात्रा फिलहाल जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सहित जिले के प्रमुख मोटर मार्गो पर भी यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

उत्तरकाशी के बड़कोट में जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु दूसरे दिन भी जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर रहे। भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग का छह किमी हिस्सा मलबा, बोल्डर आने से प्रभावित है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top