उत्तराखंड

आज शाम बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट..

आज शाम बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट..

साथ ही हो जाएगा चारधाम यात्रा का समापन..

20 क्विंटल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया धाम..

 

 

 

उत्तराखंड: आज शीतकाल में छह माह के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट शनिवार की शाम 6:45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले छह माह तक भगवान बद्रीनाथ की पूजा पांडुकेश्वर और जोशीमठ में संपन्न होगी। शनिवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

 

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को चारों ओर से 20 क्विंटल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया है। धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं इससे पहले सुबह छह बजे भगवान बद्रीनाथ की अभिषेक पूजा की गई। इसके बाद सुबह आठ बजे बाल भोग लगाया गया। अब दोपहर साढ़े बारह बजे भोग लगाया जाएगा।

 

शाम चार बजे माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और गर्भगृह से गरुड़जी, उद्धवजी और कुबेरजी को बद्रीश पंचायत से बाहर लाया जाएगा। सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद शाम 6:45 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top